Revised Return vs Belated Return vs Updated Return कब कोनसा Return फ़ाइल करे? क्या आपको इन तीनों मे Difference पता है?

हाल ही मे Financial Year 2021-22 के आप सब ने income Tax के रिटर्न File करे होगे। और नही किए तो अभी भी आप Late fee देके फ़ाइल कर सकते है लेकिन कुछ लोगो ने फ़ाइल किए होगे और नोटिक का सामना भी किया होगा तो उन्होने Revised Return भी किया है तो आज मे आपको Revised Return vs Belated Return vs Updated Return के बारे मे बताने वाली हु की ये कोनसे रिटर्न है और कब भरे जाते है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Page Follow

अगर आपने इस साल का रिटर्न फ़ाइल नही किए तो 31 December तक कर लीजिये जिसमे कुछ नुकसान होगे लेकिन आप Return file कर सकते है जिसको Belated ITR भी कहा जाता है इसलिए आगे मेने बताया था की कैसे आप 31 जुलाई के बाद भी रिटर्न फ़ाइल कर सकते है।

Belated Income Tax Return:- 

अगर आपने ITR नही फ़ाइल किया तो आप Deadline के बाद भी 31 December तक ITR file कर सकते है उसको Belated Income Tax return कहा जाता है। जो Due date के बाद फ़ाइल करते है। Belated यानि की Late return file Income tax return file करना।

ITR-U (Updated Return) आज से हुआ Portal पे Live. ITR U कैसे file करे?

Belated ITR भी उसी तरीके से भरा जाता है जैसे Due date से पहले करते है वैसे ही सिर्फ एक Difference है की ITR file करते वक्त Part A – General Information मे ऑप्शन होता है की Belated ITR जो 139(4) मे बताया जाता है तो आपको वो Select करना होता है। 

Belated Return करने के कुछ नुकसान:- (Belated ITR filing consequences)

  • Late return file करने से आप अपना Refund Claim नही सकते
  • Late Return File करने से आप अपना कोई भी loss carry forward नही कर सकते। यानि की पिछले साल Adjust नही कर सकते है।
  • Late Return file करने से आपको अपने Tax पे 1% का Interest देना होगा हर महीने का 1% interest जो सेक्शन 234A मे बताया गया है। यानि जितना late करोगे उतना नुकसाल होगा,
  • इस साल अगर आप ITR late file करते है तो 1000 से 5000 तक की penalty देनी होगी यानि की अगर आपकी इंकम 5 लाख से ज्यादा है तो 5000 और 5 लाख से कम है तो 1000 की penalty देनी होगी।

Revised Return:-

Revised Return यानि की रिटर्न को फिर से भरना। यानि की Return को Revised करना भी कहा जाता है। अगर आप Return file करते है और फिर आपको कोई Notice आया की आपका Return Defective है या कोई गलती है तो आपको वो return फिर से File करना होता है।

अगर आपसे कोई गलती हो गयी है तो भी आप ITR revised कर सकते है। ITR Revised करने के लिए आपने जब आईटीआर file किया उसके 3 महीने के अंदर Revised करना होगा।

Revised Return मे आप सिर्फ फ़ाइल किया हुआ रिटर्न Change ही कर सकते है यानि कोई कोई information गलत दाल दी हो कोई इंकम कम या ज्यादा दाल दी हो तो change कर सकते है। नया Return file नही कर सकते ।

Revised Return से आप अपना Tax कम भी कर सकते है और कोई charges भी नही है। 

Revised Return मे Tax Liability कम हो सकती है।

Revised Return आप तब ही फ़ाइल कर सकते है जब आपने return भरा हो यानि की अगर आपने 21-22 का रिटर्न फ़ाइल किया तो उसी साल का Return 3 महीने मे Revised कर सकते है यानि की अगर return file किया ही नही तो Revised भी नही सकता है।

उसके लिए आपको ITR update करना होगा जो नया concept आया है। आगे हमने डीटेल मे तीन पोस्ट लिखे है की Updated ITR कैसे file करे?

Updated Return:-

ITR U income tax के Section 139(8A) के तहत जारी है।

ITR U यानि Updated Income tax return। जैसे ITR 1 से 7 तक के अलग अलग Form है वैसे ITR U भी नया Form है। ITR U तभी Use होगा जब आपको आपका ITR मे कोई चीज़ को Update करना है जैसे की कोई Income रह गयी है ITR मे दिखाने की तो आप बता सकते है।

TR U आप अभी जो Year चल रहा है उसके 24 month पहले का ITR update कर सकते है। यानि की 2 साल पूरा ITR Update कर सकते है।

अभी Assessment year 2022-2023 चल रहा है यानि की आप  Assessment year 2020-21 और 2021-2022 का Return file कर सकते है यानि की Financial year 2019-20 और 2020-21 का Return file कर सकते है?

क्या ITR update के लिए Additional Tax देना होगा?

ITR update करने का कारण यही है की आपकी कोई Income है जो बतानी रह गयी है ITR U file करने का कारण से अगर आपने जितना Tax दिया उससे कम आता है या Income कम करनी है तो आप ITR update नही कर सकते है।

इसलिए अगर आप Update करेगे तो Income बढ़ेगी और उस Income पे आपने Tax नही दिया है तो आपको Interest देना होगा।

अगर आप 12 month के under update करते है तो Tax का Additional 25% Interest देना होगा यानि की अगर आप financial year 2020-21 का Return Update कर रहे तो 25% Extra Charges देना होगा साथ मे Tax जो होगा वो देना ही होगा।

अगर आप 24 month मे update कर रहे है तो 50% interest देना होगा। यानि की FY 2019-20 का ITR update से 50% charges

यानि की 10000 का Tax आ रहा है Extra तो 10000+5000 Additional Interest।

ITR-u file मे कोनसी Information देनी होगी?

ITR U file करने के लिए आपको सही कारण देना होगा की किस वजह ए आपने आगे ये Income नही बताई। यानि की कोई सटीक कारण होना चाहिए।

ITR u मे आपको ज्यादा Detail नही देनी होती है बस जो Income बाकी है वो और वो income जिस head मे आती है उतना ही बताना होता है। यानि की आपका कोई Capital gain है 2 लाख का तो capital gain मे 2 लाख बताने होगे सारी ITR 1-7 वाली Process नही करनी होगी।

ITR U कोन File नही कर सकता? ITR update कोन नही कर सकता है।

कोई ऐसा इंसान जो ITR update करने से उसकी Tax liability कम हो रही है या उसको कोई Loss या Refund बताना है जिससे Tax कम हो वो File नही कर सकता है।

तो ये था सारा कुछ ITR u के बारे मे अगर आप अपना ITR Update करना चाहते है तो ये अच्छा मोका है बाकी जितना let करेगे उतना ज्यादा Interest देना होगा।

अब जानते है मैं मैं छीजे की कब आपको कोनसा रिटर्न फ़ाइल करना है और तीनों मे क्या अंतर है?

Revised Return vs Belated Return vs Updated Return:-

  • Revised Return आप तब फ़ाइल कर सकते है जब आपने पहले कोई रिटर्न फ़ाइल किया है और उसमे कुछ change  करना है और वो भी 3 महीने तक ही कर सकते है।
  • Belated ITR आप तब फ़ाइल कर सकते है जब आपका Return file करना बाकी रह गया है यानि की 31 जुलाई लास्ट थी तो 31 December तक आप वो ITR file सकते है यानि की वो पहले आपने File किया ही नही है।
  • Update ITR आप 2 साल तक कर सकते है जैसे हमने आगे बताया।
  • Revised Return मे कोई penalty नही है और interest भी नही है लेकिन
  • Belated ITR मे आपको late fee देनी होगी। और interest भी देना होगा।
  • update return मे आपको interest भी देना होगा वो भी 25-50% और ज्यादा tax भी देना होगा
  • Revised और Belated मे आपको tax न देना हो सकता है लेकिन Update मे देना ही होगा।
  • Belated मे अगर आपके उपर tax नही आया तो सिर्फ late fee देनी होगी।
  • Revised return अगर आपसे कोई गलती हो जाती है तो सुधारने के लिए है।

Leave a Comment