अगर आप एक Businessman है तो आपको GST Return के बारे मे पता होगा की हर महीने या हर 3 महीने मे GST Return फ़ाइल करना होता है। और GST Return क्या होता है। लेकिन अगर आपको नही पता तो आज आपको GST Return के बारे मे सब कुछ पता चल जाएगा की GST Return क्या है? GST Return कितने प्रकार के है? और GST Return कब फ़ाइल किए जाते है। (All About GST Return In Hindi)
GST Return क्या है? (What is GST Return?)
GST Return यानि की आपकी GST से जुड़ी सारी जानकारी जो हम सरकार को देते है। जैसे की Purchase, Sales, Inward Tax/Input Tax Credit (GST paid on Purchase) और outward tax (Collect Tax on sales) जैसी जानकारी हम अलग अलग Return मे देते है। आगे हम उस रिटर्न के बारे मे जानने वाले है जिससे आपको ज्यादा अच्छे से समज आएगा।
GST Return अलग अलग Scheme वालों के लिए अलग अलग है और Monthly, Quarterly या Yearly वो सभी scheme के अलग अलग है। जैसे की GST मे Regular और Composition Scheme आती है तो उनके Return अलग अलग है और उनका सब रिटर्न का समय भी अलग अलग है।
GST Return के प्रकार कोनसे कोनसे है? Types Of GST Return
यहा हम GST Return अलग अलग Business के तरीके से देखेगे की Regular Business,Composition,QRMP और Other Business वालों को कोनसा रिटर्न File करना होता है? जिससे आपको समज ने मे आसानी हो।
1. Regular Scheme/QRMP Scheme GST Return:-
GSTR-1
GSTR-1 मे जिस महीने का आप रिटर्न फ़ाइल कर रहे है उसकी sales यानि बिक्री की जानकारी देनी होती है। GSTR-1 मे B2B और B2C sales/बिक्री की जानकारी देनी होती है साथ मे कुछ purchase जो Reverse charge की होती है वो भी बतानी होती है।
GSTR-1 Regular Business Person और QRMP दोनों को फ़ाइल करना होता है लेकिन दोनों के लिए टाइम अलग अलग है। GSTR-1 एक राज्य से दूसरे राज्य मे भेजने पर भी उसकी Detail GSTR-1 मे देनी होती है। GSTR-1 Regular Business वालों के लिए है जो हर महीने दाखिल करना होता है।
GSTR-1 Return Filing Due Date:-
Reguler Business को GSTR-1 दूसरे महीने की 11 तारीख तक फ़ाइल करना होता है। जैसे की April की sales की जानकारी may के 11 तारीख तक return मे बताना होता है। ऐसे ही may के लिए 11 जून ऐसे पूरे साल रिटर्न फ़ाइल करना होता है।
QRMP को GSTR-1 Quarterly यानि की त्रिमाही खतम होने के दूसरे महीने ही 13 तक फ़ाइल करना होता है। जैसे की April से june का quarter है तो 13 जुलाई तक return फ़ाइल करना होता है। QRMP स्कीम वालों को IFF के जरिये हर महीने Sales की जानकारी देनी होती है अगर वो IFF मे देते है तो GSTR-1 फ़ाइल तो करना होता ही है लेकिन उनको दुबारा से सारी इन्फॉर्मेशन नही देनी होती है।
GSTR-3B
GSTR-3B मे Outward Supply और Input Tax Credit की जानकारी दी जाती है। GSTR-3B मे बिक्री और खरीदारी की Summary देनी है और साथ मे Tax जो चुकाया है उसकी जानकारी देनी होती है।
GSTR-3B Return Filing Due Date:-
QRMP वालों को GSTR-3B Quarter ख़तम होने पर 22 और 24 तक रिटर्न फ़ाइल करना होता है।
X Type GST :- छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दमन-दियू, दादर-नगर हवेली, पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह व लक्षद्वीप राज्य को 22 तारीख तक रिटर्न फ़ाइल करना होता है। और…
Y Type Gst:- हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, बिहार, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, असम, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, चंडीगढ़, नई दिल्ली राज्य वालों को 24 तारीख तक रिटर्न फ़ाइल करना होता है।
QRMP बिना वाले Regular GST register वालों को जिस महीने का रिटर्न फ़ाइल करना उस महीने के तुरंत के दूसरे महीने की 20 तारीख रिटर्न फ़ाइल करना होगा।
जैसे की April का return यानि की April का जो sales और purchase है उसका रिटर्न 20 may तक भरना होगा।
PMT-06
QRMP scheme वालों को B2B sales बताने के लिए हर महीने IFF से जिस महीने Return फ़ाइल करना नही होता है। यानि की Quarter के पहले 2 महीने तब की Detail देने के लिए PMT-06 का use किया जाता है। ये एक Optional चीज़ है जो करना जरूरी नही है लेकिन कर भी सकते है।
PMT-06 अगले महीने की 25 तारीख तक फ़ाइल करना होता है और जो Tax आता है वो भी देना होता है।
GSTR-9
GSTR-9 सालाना GST का return है जो को सालना भरना पड़ता है। जो भी साल भर मे खरीद और बिक्री की है और जो भी Tax दिया है उसकी Summary देनी होती है।
जो Financial Year पूरा हुआ है उसके दूसरे year मे 31 December तक GSTR-9 फ़ाइल करना होता है। यानि की F.Y 2021-22 31 मार्च 2022 तक पूरा होता है तो 31 December 2022 तक GSTR-9 फ़ाइल करना होता है।
GSTR-9 C
GSTR-9C Annual Return है जो Audit case मे आते है। जिंका Turnover रुपए 2 करोड़ से ज्यादा है और Audit करना पड़े और उनको GSTR-9C फ़ाइल करना होता है।
GSTR-9C भी Annually फ़ाइल करना होता है 31 December तक।
2. Composition Scheme GST Returns:-
GST की दो Scheme मैसे एक scheme है Composition Scheme. छोटे वेपारी के लिए ये Scheme लाभदायक है। जिनको हर महीने Return भरने की जरूरत नही है सिर्फ sales का कुछ प्रतिशत GST देना होता है। और हर तीन महीने रिटर्न फ़ाइल करना होता है।
Composition Scheme मे कोनसे कोनसे GST रिटर्न फ़ाइल करने होते है?
CMP-08:-CMP-08 मे Quarterly Return फ़ाइल करना होता है जिसमे sales का अपने Business पे जितना Tax लगता है 1-5-6% tax वो चुकाना होता है। हर तीन महीने के बाद CMP-08 फ़ाइल करना होता है।
composition Scheme वालों को हर तीन महीने बाद टेक्स भरना पड़ता है और रिटर्न के बजाय Statement Cum challan भरकर जमा करना पड़ता है। पहले GSTR-4 था लेकिन अब इसकी जगह CMP-08 लाया गया है और GSTR 4 को Annual रिटर्न कर दिया गया है।CMP-08 Quarter पूरा होने के बाद के महीने की 18 तारीख तक फ़ाइल करना होता है। यानि की April-June एक Quarter है तो 18 July तक CMP-08 फ़ाइल करना होता है। नीचे आप देख सकते है की कोनसे कोनसे Quarter होते है और रिटर्न कब फ़ाइल करना होता है।
Quarter | Month | Due Date |
---|---|---|
Quarter | April to June | 18 July |
Quarter | July to September | 18 October |
Quarter | October to December | 18 January |
Quarter | January to March | 18 April |
- GSTR-4:-
GSTR-4 Composition Scheme वालों के GST का Annul रिटर्न है। जो हर Composition taxpayer को फ़ाइल करना होता है। GSTR-4 सालना फ़ाइल करना होता है जो की Financial year खतम होके के एक महीने मे फ़ाइल करना होता है यानि की अप्रैल 30 तक GSTR-4 फ़ाइल करना होता है।
3. Other Type of Business & owner:-
GSTR-5:-
Non Resident person के लिए GSTR-5 बनाया गया है। Sales, Purchase और जो Tax pay किया है उसकी Summary देनी होती है।
GSTR-5 अगले महीने की 20 तारीख तक फ़ाइल करना होता है। जैसे की June महीने का Return 20 July तक फ़ाइल करना होता है।
GSTR-6
GST मे जो Input service Distributor होता है उनको GSTR-6 फ़ाइल करना होता है। ISD मे एक Business की एक से ज्यादा शाखा होती है। और एक मैं जगह से खरीदी होती है फिर सारी शाखा मे बेचने के लिए भेजा जाता है। और फिर सब शाखा का Input credit का बटवारा अलग अलग शाखा मे किया जाता है।
GSTR-6 हर महीने फ़ाइल किया जाता है और उस महीने का रिटर्न उससे अगले महीने की 13 तारीख तक करना होता है।
GSTR-7
GST के तहत जो TDS जिनको काटना होता है वो संस्था या वेपार करने वालों ko हर महीने GSTR-7 फ़ाइल करना होता है। GSTR-7 मे GST की जानकारी देनी होती है की किसका GST काटा है उसका GSTIN,Invoice , CGST,SGST और IGST जिसपे TDS काटा गया है। एसी basic जानकारी देनी होती है।
GSTR-7 हर महीने के अगले महीने की 10 तारीख तक फ़ाइल करना होता है।
GSTR-8
E-commerce वाली कंपनी जैसे की meesho, jiomart,amzone, snapdeal को हर महीने का कारोबार और जो TCS लिया है उसकी डीटेल देनी होती है।
GSTR-8 अगले महीने की 10 तारीख तक फ़ाइल करना होता है।
GSTR-9B
E-Commerce कंपनी को अपना कारोबार और TCS की जानकारी हर साल summary के रूप मे GSTR-9B मे देनी होती है।
GSTR-9B Financial Year पूरा होने के बाद 31 December तक फ़ाइल करना होता है।
GSTR-10
जब आप अपना कारोबार बंध करना चाहते है या GST Cancel करना हो तो GSTR-10 फ़ाइल करना होता है जिससे आपका आखरी के सोधे बताने होते है आपका जितना कारोबार बताना बाकी है वो बताके और Tax भर कर आप Cancel करा सकते है।
जब आप GST cancel करा रहे है तो Cancel होने के तीन महीने के अंदर आपको GSTR-10 return फ़ाइल करना होगा।
GSTR-11
भारत मे जो विदेशी कारोबार है हर महीने की खरीदी और बिक्री का हिसाब GSTR-11 के रूप मे देना होता है। ऐसे कारोबार को GST number के बजाय UIN दिया जाता है।
वैसे तो भारत मे इनका टैक्स नही लगता है लेकिन जो खरीदी की है उनका जो GST दिया है वो वापिस पाने के लिए फ़ाइल किया जाता है।
GSTR-11 हर महीने की ख़रीदारी का statement जमा करने के बाद महीने के अगले महीने के 28 दिन मे रिटर्न फ़ाइल करना होता है। यानि की April का रिटर्न 28 may तक फ़ाइल करना होता है।
ITC-04
ITC-04 principal/job-worker के लिए है जिसमे Goods को भेजने ये मिलने की Detail बताई जाती है। अगर सालाना कुल 5 करोड़ से कम का Turnover है तो सालाना रिटर्न फ़ाइल करना होता है 25 अप्रैल तक। और 5 करोड़ से ज्यादा के turnover पर साल मे दो बार फ़ाइल करना होता है जो की 25 October और 25 April को करना होता है।
GST Return | GST Registration Type | Due Date |
---|---|---|
GSTR-1 | Regular (Monthly) & QRMP(Quarterly) | Regular-11 of the next month QRMP-13th of the month succeeding the quarter. |
GSTR-3B | Regular (Monthly) & QRMP(Quarterly) | Regular-20th of the next month. QRMP-22nd or 24th of the month succeeding the quarter** |
CMP-08 | Composition Scheme- Quarterly | 18th of the month succeeding the quarter. |
GSTR-4 | Composition Scheme-Annually | 30th of the month succeeding a financial year.(30 April) |
GSTR-5 | Monthly (Non Resident Person) | 20th of the next month. |
GSTR-5A | Monthly (non-resident OIDAR service providers.) | 20th of the next month. |
GSTR-6 | Monthly (input service distributor to distribute the eligible input tax credit to its branches.) | 13th of the next month. |
GSTR-7 | Monthly(registered persons deducting tax at source (TDS).) | 10th of the next month. |
GSTR-8 | Monthly (e-commerce operators) | 10th of the next month. |
GSTR-9 | Annual return by a regular taxpayer. | 31st December of the next financial year. |
GSTR-9C | Annuly (Audit case) | 31st December of the next financial year. |
GSTR-10 | For GST registration cancellation | Within three months of the date of cancellation |
GSTR-11 | Monthly-inward supplies to be furnished by a person having UIN and claiming a refund | 28th of the month following the month for which statement is filed. |
ITC-04 | Statement to be filed by a principal/job-worker-Annually (for Upto up to Rs.5 crore)-Half-yearly (for AATO > Rs.5 crore) | 25th April where AATO is up to Rs.5 crore.-25th October and 25th April where AATO exceeds Rs.5 crore. |
GSTR-9B | Annul -Return to be filed by E-Commerce registered persons collected at source (TCS). | 31st December of the next financial year. |
PMT-06 | IFF-Details of B2B supplies of taxable goods and/or services affected. | Monthly (for the first two months of the quarter) 13th of the next month. |
ऊमीद है आपको Article पसंद आया होगा। अगर कोई भी Question हो तो आप Comment मे पूछ सकते है।
1 thought on “GST Return क्या है? GST Return कितने प्रकार के है?”